- Advertisement -
आमस। एक परिवार में शादी की खुशियों को गम में बदलते देर नहीं लगी जब शादी (Wedding) के महज 20 मिनट बाद दुल्हन को हिचकी (Hiccup) आई और उसकी जान निकल गई। शादी के बाद अभी दूल्हा-दुल्हन को कार में बैठाकर अपने घर ले जा ही रहा था कि उसको अचानक हिचकी आई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन (Bride) को अपनी गोद में उठाकर अंतिम संस्कार (Funeral) करने पहुंचा।
दुल्हन फरहीन कम्प्यूटर इंजीनियर (Computer Engineer) थी। उसकी शादी गया के एमआई प्लाजा में बिहार शरीफ के कलीमुजमां के पेशे से इंजीनियर तौसीफुज्जमा के साथ हुई थी। दुल्हन के मरने के बाद बारात वापस बिहार शरीफ लौट गई। लेकिन दूल्हा अपनी दुल्हन की मिट्टी में शामिल होने के लिए अपने माता-पिता व कुछ रिश्तेदारों के साथ ससुराल में ही रुक गया। जैसे ही दुल्हन को हिचकी आई उसकी मौत हो गई पल भर के लिए तो दूल्हे को इस घटना पर यकीन नहीं हुआ लेकिन उसने जल्दी से जानकारी दुल्हन के घरवालों को दी। दुल्हन को स्थानीय अस्पताल (Hospital) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण ब्रेन हैमरेज (Brain haemorrhage) बताया गया है।
- Advertisement -