- Advertisement -
नई दिल्ली। शादी दो लोगों की जिंदगी का ऐसा फैसला होता है। जिसमें दो परिवार और दो दिलों का मेल होता है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। जब जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे का चेहरा देख कर दुल्हन चीख पड़ी और उसने वहीं दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया।
यह भी पढ़ें- इस मजार पर प्रेमी जोड़े अपनी मुराद पूरी करने के लिए चढ़ाते हैं सिगरेट
यह मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है जहां कुछ दिनों पहले एक लड़की की शादी में पूरा परिवार खुश था। जहां दुल्हन ने शादी के दौरान दूल्हे को देखकर उससे शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के परिजनो ने बारात आने पर बड़े ही शानदार तरीके से बारातियों का स्वागत किया था। जैसे ही जयमाला की रस्म का समय हुआ और दुल्हन की मांग मे दूल्हा सिंदूर भरने लगा, उसी दौरान दुल्हन बहुत तेज से चिल्लाने लगी। लड़की ने दुल्हे का चेहरा देखते ही शादी से इंकार कर दिया और कहने लगी की मैं इससे शादी नहीं करूंगी क्योकि दुल्हे का रंग सांवला थां।
हालांकि इस दौरान वहा मौजूद मेहमानों ने लड़की को काफी मनाने का प्रयास किया। लेकिन लड़की ने शादी से साफ इंकार कर दिया।इस बजह से दोनों परिवार के लोगों मे बहस भी हुई। लेकिन दोनों परिवारों ने आपस में बैठकर बात को शांत करवा दिया। जिसके बाद बिना दुल्हन लिए ही बारात लौट गई।
- Advertisement -