जानें कब से शुरू होगी जनगणना, क्या हैं वे 31 सवाल जो नागरिकों से पूछे जाएंगे?

जानें कब से शुरू होगी जनगणना, क्या हैं वे 31 सवाल जो नागरिकों से पूछे जाएंगे?

- Advertisement -

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से जनगणना (Census) का काम शुरू होने वाला है। जनगणना 2021 के लिए तैयारियां हो चुकी है और एक अप्रैल से यह काम गृह सूचीकरण चरण के साथ शुरू होगा। इसको लेकर बैठकों का दौर जारी है। सरकार ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने जनगणना 2021 के पहले चरण में पूछे जाने वाले 31 सवालों की सूची जारी की है। इस दौरान दौरान जनगणना कर्मी आपके घर आएंगे और सारी जानकारी मांगेंगे। जनगणना की संदर्भ तिथि एक मार्च, 2021 होगी, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए यह तिथि एक अक्टूबर, 2020 होगी।


जानें कौन से हैं वो सवाल जो जनगणना के दौरान नागरिकों से पूछे जाएंगे

1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबर)
2. हाउस नंबर
3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल
4. मकान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है
5. मकान की स्थिति
6. मकान का नंबर
7. घर में रहने वाले लोगों की संख्या
8. घर के मुखिया का नाम
9. मुखिया का लिंग
10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
11. मकान का ओनरशिप स्टेटस
12. मकान में मौजूद कमरे
13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं
14. पीने के पानी का मुख्य स्रोत
15. घर में पानी के स्रोत की उपलब्धता
16. बिजली का मुख्य स्रोत
17. शौचालय है या नहीं
18. किस प्रकार के शौचालय हैं
19. ड्रेनेज सिस्टम
20. वॉशरूम है या नहीं
21. रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं
22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन
23. रेडियो/ट्रांजिस्टर
24. टेलिविजन
25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
27. टेलिफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
28. साइकल/स्कूटर/मोटरसाइकल/मोपेड
29. कार/जीप/वैन
30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है
31. मोबाइल नंबर (जनगणना संबंधित संपर्क करने के लिए)

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें

- Advertisement -

Tags: | india news | india News in Hindi | india Latest News | india Headlines | जनगणना | भारत | NPR | जनगणना 2021 | हिमाचल अभी अभी | जनगणना 2020 | सवाल | Census Act | questions | Census 2021 | nrc
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है