-
Advertisement
यहां नीला रंग देखकर चलता है ट्रैफिक
Last Updated on June 3, 2021 by Sintu Kumar
दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जहां ट्रैफिक लाइट का रंग नीला होता है। वजह आप सुनेंगे तो हंसी को शायद रोक नहीं पाएंगे। ये देश कोई और नहीं बल्कि जापान है। जापान में नीले और हरे दोनों ही रंगों के लिए एओ शब्द का इस्तेमाल होता है। अब आप यही सोच रहे होंगे कि ट्रैफिक में नीले रंग का क्या काम, यह एक ऐसा सवाल है जो शायद हर किसी के दिलो-दिमाग पर उठता है। इसी बात का जवाब आज हम आपको इस वीडियो में देंगे। जापान में नीले रंग की ट्रैफिक लाइट को एओ (AO) कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जापान में पुराने समय के दौरान सिर्फ सफेद, काला, नीला, लाल और हरा रंग हुआ करता था ऐसे में इस रंग का इस्तेमाल वहां लोग चलने के लिए करते हैं। कहा जाता है कि जापान में नीले और हरे दोनों ही रंगों के लिए एओ शब्द का ही इस्तेमाल होता है। हालांकि, बाद में हरे रंग के लिए नया शब्द मिडोरी डिवेल्प किया गया। इस सबके बावजूद आज भी जापान में हरे रंग की चीजों के लिए एओ शब्द का ही प्रयोग होता है, जबकि दिखने में ये चीजें मिडोरी यानी हरी होती हैं। यानी जापान की ट्रैफिक लाइट्स इन्ही शब्दों के हेर-फेर का नतीजा कहा जाता है। अब इस बात पर नजर दौड़ाते हैं कि जापान में वर्ष 1930 से ही सड़कों पर ट्रैफिक लाइट्स लगनी शुरू हो गई थी।