-
Advertisement
छुट्टी काट कर गए हिमाचली जवान ने बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, था क्वारंटाइन
Last Updated on May 21, 2021 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल के जवान (Himachali jawan) की पंजाब के फतेहगढ़ में मौत हो गई है। जवान 10 दिन पहले ही छुट्टी काट कर ड्यूटी पर लौटा था और कोविड (Covid) नियमों के अनुसार बटालियन द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि जवान हेड कांस्टेबल तेजवंत सिंह ने सरकारी बंदूक से सिर पर गोली मारकर खुदकुशी की है। 42 वर्षीय जवान हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला का रहने वाला था और सीआरपीएफ में पंजाब (Punjab) के फतेहगढ़ साहिब में तैनात था। जवान की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस थाना फतेहगढ़ साहिब के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Himachal के जवान की किरतपुर में संदिग्ध मौत, शरीर पर हैं चोट के निशान
बताया जा रहा है कि तेजवंत सिंह कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर गया था और 10 मई को वापस फतेहगढ़ साहिब में सीआरपीएफ बटालियन में ड्यूटी पर लौटा था। कोविड-19 के नियमों के तहत मृतक को बटालियन के स्टोर में बनाए क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में रखा गया था। जहां शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब तेजवंत ने अपनी बंदूक से सिर पर गोली मार ली। सीआरपीएफ कमांडेंट हरमिंदर सिंह के अनुसार उन्हें सुबह बटालियन से सूचना मिली कि हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर खुदकुशी (Suicide) कर ली है। तेजवंत सिंह को क्वारंटाइन किया गया था, वहां खून ही खून बिखरा पड़ा था। तेजवंत ने सिर में गोली मारी थी। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस तेजवंत सिंह के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाल रही है। मामले को लेकर मृतक के परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है। मृतक जवान का परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
Tags