-
Advertisement
पूर्व प्रेमी ने नर्स को लगाई आग तो जलती हुई लड़की ने उसे भी खींचा, दोनों मर गए
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijayawada) से एक ही बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 24-वर्षीय नर्स (Nurse) पर सोमवार को उसके घर के बाहर पूर्व प्रेमी ने पेट्रोल डालकर आग लगाई और महिला द्वारा उसे आग (Fire) में खींचने से दोनों की मौत (Death) हो गई। जान गंवाने वाली लड़की विजयवाड़ा के एक कोविड सेंटर में बतौर नर्स काम करती थी। बताया गया कि दोनों 4-साल से प्यार में थे लेकिन कुछ महीने पहले महिला ने रिश्ता खत्म किया था। इसके बावजूद भी लड़का लगातार उसका पीछा कर उसके ऊपर शादी करने को दबाव बना रहा था।
पुलिस के सामने बोला था लड़का- अब नहीं परेशान करूंगा
पुलिस द्वारा मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि 5 अक्टूबर को युवती ने इस मामले में विजयवाड़ा के गवर्नरपेट पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दी थी। बक़ौल पुलिस, ‘शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक को थाने पर बुलाकर चेतावनी दी थी। यहां पर इस युवक ने एक अंडरटेकिंग देते हुए कहा था कि वह आगे से युवती को परेशान नहीं करेगा। इसके बाद युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी।’ वहीं, बीते सोमवार को यह युवती अपने काम से वापस लौट रही थी। इसी दौरान युवक फिर से उसके पास पहुंचा और रास्ते में उससे बहस करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच पुलिस कंप्लेन को लेकर भी विवाद हुआ। बहस के बीच ही युवक ने अपने पास मौजूद पेट्रोल को युवती पर छिड़क दिया और फिर उसे आग लगा दी।
यह भी पढ़ें: #Mandi: लकड़ी काटते हाथ में लगा तेजधार हथियार से कट, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
इस दौरान आग की लपटों में घिरी लड़की ने युवक को भी अपनी ओर खींच लिया, जिससे कि वह भाग ना पाए। इससे दोनों ही गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंच गए, जिसके बाद किसी तरह आग बुझाई गई। घटना में गंभीर रूप से झुलसी युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा युवक को गंभीर हालत में विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर से उसे गुंटूर के अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
