- Advertisement -
नई दिल्ली। कहते हैं कि एक बच्चा सबसे पहले अपने ही घर से शिक्षा लेता है। लेकिन तब क्या हो जब घर में ही उन्हें गलत काम करने की सीख दी जाती हो। जी हां, एक ऐसा ही मामला सामने आया है संयुक्त राष्ट्र के पूर्व सूडान से। बताया जाता है यहां के लोग अपने बच्चों को रेप करना सिखाते हैं। यही कारण है कि यहां पर इस तरह के जुर्म काफी तादाद में होते हैं।
बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र ( United Nations) ने कुछ ही दिन पूर्व सूडान के मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट (Report) जारी की है। जानकारी के मुताबिक, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, सूडान देश की हालत हद से अधिक अधिक बुरी हो चुकी है। इस देश में शारीरिक संबंधी जुर्म (Physical crime) चरम पर है एवं अफसोस की बात ये है कि इन जुर्मों को बहुत बुरी तरह अजांम दिया जाता है। रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि यहां पर मां-बाप अपने बच्चों को दुष्कर्म करने पर स्वयं मजबूर कर रहे हैं।
- Advertisement -