-
Advertisement
इमाम ने जिस लड़की से की शादी, वो निकला मर्द; सच्चाई जानकार उड़ गए होश
Last Updated on January 16, 2020 by
नई दिल्ली। जरा सोचो कि कोई किसी लड़की को दुल्हन बना कर घर लाए और उसे पता चले कि वो लड़की नहीं लड़का है, तो उस पर क्या गुजरेगी। ऐसा ही वाक्या एक इमाम के साथ हुआ है। इमाम बहुत ही धूम धाम से शादी रचा कर अपनी नई नवेली दुल्हन को घर ले आया। जब उसे पता चला की उसकी नई नवेली दुल्हन लड़की नहीं लड़का है तो उसे बहुत गुस्सा आया। इमाम ने फ़ौरन दुल्हन बने पुरुष के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। बाद में जब पुलिस जांच पड़ताल की गई तो पता चला की वो एक चोर है।
यह भी पढ़ें: बाथरूम में नहाने गई महिला का फिसला पैर, करंट लगने से गई जान
यह बात युगांडा के कायुंगा जिले के इमाम शेख मोहम्मद मुटुंबा की है जिसने दो हफ्ते पहले स्वबुल्लाह नाबुकीरा से पूरे शान-ओ-शौकत के साथ निकाह किया था। वहीं शिकायत दर्ज कराने के बाद इमाम के घर पुलिस जांच पड़ताल के लिए आई। पुलिस ने इमाम से कहा कि उन्हें एक चोर की तलाश है, जिसने टीवी और कपड़े चुराए हैं। पुलिस को पहले से शक था की इमाम ने जिससे शादी की है, वह लड़की नहीं लड़का है। इमाम की दुल्हन को पूछताछ करने के लिए पुलिस ले गई तो पता चला कि वो लड़की नहीं लड़का है, जो धोखे से इमाम से शादी कर पुलिस से बचना चाहता था। उस चोर का नाम है रिचर्ड तुमुशाबे है और उसकी उम्र 27 साल है। पुलिस ने रिचर्ड तुमुशाबे की आंटी को भी गिरफ्तार किया क्योंकि उसी ने इमाम से उसकी निकाह कराया था।