-
Advertisement
सच में डेढ़ साल में Himachal की सड़कों पर नहीं दिखेंगे पशु, सरकार का क्या प्लान- जानिए
Last Updated on August 16, 2020 by Vishal Rana
ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर (Minister Virendra Kanwar) ने कहा कि हिमाचल (Himachal) सरकार ने डेढ़ वर्ष में सड़कों को पशु मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य के 11 जिलों में गौ अभ्यारण्य (Cow sanctuary) स्थापित किए जा रहे हैं। थाना कलां में 320 कनाल भूमि में बनाए जा रहे गौ अभ्यारण्य के पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य चार गौ अभ्यारण्यों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें क्रियाशील कर दिया जाएगा, जिससे सड़क पर बेसहारा गौवंश की समस्या समाप्त करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Exclusive: दिल्ली पहुंचे जयराम ठाकुर का बड़ा खुलासा- जानने के लिए पढ़ें खबर.
मंत्री में आज बड़ूही में नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गौशाला का निर्माण लगभग 18 लाख रुपए की राशि से किया गया है तथा यहां पर लगभग 80 बेसहारा पशुओं को रखने की सुविधा होगी। उन्होंने गौ सेवकों के ठहरने की व्यवस्था बनाने को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने बडूही में खेल मैदान बनाने के साथ-साथ पंचवटी योजना के तहत एक पार्क बनाने का ऐलान किया है। जहां पर बुजुर्गों के लिए वॉकिंग ट्रैक तथा बच्चों के लिए झूले इत्यादि का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने गौशाला तक सड़क को बेहतर बनाने के लिए हर संभव मदद का वादा किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में एक फीड मिल का शुभारंभ जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बड़ूही के बाद टकारला में भी गौशाला बनाने की तैयारी है, जिसका भूमि पूजन जल्द होगा। कंवर ने कहा कि इसके अलावा तीन गौशालाओं का शुभारंभ अगले महीने किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि देसी गाय का वैज्ञानिक आधार है, इसीलिए गाय को माता कहा जाता है। देसी गाय प्राकृतिक खेती का भी आधार है और देसी गाय के गोबर से भूमि की उर्वरक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एक अगस्त से गौ सदन संचालकों को प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक माह 500 रुपये प्रति गाय की राशि मिलना आरंभ हो गई है तथा सीएम जयराम ठाकुर ने इस योजना का आरंभ कर दिया है। चिंतूपर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में विकास परियोजनाओं पर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। विस क्षेत्री की सड़कों को चकाचक करने के लिए 180 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जल जीवन मिशन में चिंतपूर्णी को 26 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग को 28 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल High Court की बड़ी टिप्पणी- अनुशासन हर कर्मचारी के लिए अनिवार्य…
बलबीर सिंह ने कहा कि अपने विभागों के माध्यम से वीरेंद्र कंवर ने अपने पिछले अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में गाय व गरीब की सेवा की है। बेसहारा गौवंश की सेवा के लिए शराब पर शुल्क लिया जा रहा है तथा मंदिरों में चढ़ावे का भी कुछ हिस्सा इस्तेमाल किया जा रहा है। विधायक बलबीर सिंह, बीडीसी अंब चेयरमैन सतीश शर्मा, वाइस चेयरमैन हरदीप जस्सल, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, मास्टर जगदीश, प्रधान विपिन चौधरी, कुटलैहड़ मंडल भाजपा अध्यक्ष मास्टर तरसेम, पूर्व प्रधान घंडावल गुरदयाल गिल, सेवानिवृत निदेशक पशु पालन विभाग स्वदेश चौधरी, अमृत लाल भारद्वाज, अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन, जिला पंचायत अधिकारी रमण कुमार शर्मा, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में जन समस्याएं सुनीं।
कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर को भारतीय किसान संघ ने 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संघ ने कृषि ऋण को माफ करने, गेहूं व मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3000 रुपये करने, तथा दूध के दाम बढ़ाने तथा मक्की आधारित उद्योग लगाने जैसी मांगें उठाई है। कृषि मंत्री ने उनकी मांगों को ध्यान से सुना तथा उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel