- Advertisement -
नई दिल्ली। हिमाचल में इस साल चोटियों पर कम बर्फबारी (Snowfall) हुई है। बारिश भी कम होने से गर्मियों ने जल्द ही दस्तक दे ही है। ऐसे में गर्मियों (Summer) में क्या हाल होगा यह आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं। उधर, देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में तो गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड (Record) तोड़ दिया है। दरअसल होली के दिन 29 मार्च को दिल्ली का अधिकतम तापमान (Delhi Maximum Temperature) 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का नया रिकॉर्ड है। 29 मार्च के दिन दिल्ली (Delhi) में पड़ी गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
मार्च (March) के महीने के दौरान दिल्ली में इससे ज्यादा गर्मी कभी नहीं पड़ी थी। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की ओर से यह जानकारी दी गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Shrivastava) ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।
भारतीय मौसम विभाग विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे लू घोषित किया जाता है। इसके अलावा यदि सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो तो प्रचंड लू की घोषणा की जाती है। भारत मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Shrivastava) ने कहा कि 31 मार्च को 1945 के बाद से यह मार्च में सबसे गर्म दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा (Najafgarh-Narela-Pitampura-Pusa) में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- Advertisement -