- Advertisement -
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच अक्सर नफरत भरी बातें होती रहती हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसी मिसालें पेश हो जाती हैं जोकि सोचने के लिए मजबूर कर देती हैं। ऐसा ही एक वाक्या दुबई में सामने आया। यहां पर एक पाकिस्तानी ड्राइवर इंडियन लड़की के लिए फरिश्त बनकर आया। पाकिस्तानी ड्राइवर ने कैब में छूटे युवकी के पर्स को लौटाकर एक मिसाल पेश की। पर्स में जरूरी कागजाज और पैसे थे। कागजात भी ऐसे की अगर वो नहीं मिलते तो युवती को परेशानी उठानी पड़ सकती थी।
बता दें कि भारतीय मूल की रेचल रोज (Raechel Rose) का पर्स मुदस्सर खादिम (Modassar Khadim) की कैब में छूट गया था। रोज 4 जनवरी को बर्थडे पार्टी में शिरक्त करने के लिए दुबई गईं थीं। रोज ने खादिम की कैब बुक की थी और उसकी दोस्त अलग टैक्सी में जा रही थीं। कुछ दूरी पर जाने के बाद रोज खादिम की टैक्सी छोड़ दूसरी टैक्सी में बैठ गईं, जिसमें उसकी दोस्त बैठीं थीं। रोज की मां का कहना है कि सब कुछ इतना जल्दी हुआ, जिसके चलते रोज का पर्स कैब में छूट गया। रोज के पर्स में यूके का रेजीडेंट प्रूफ, दुबई की आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड्स और करीब 20 हजार रुपए (1000 दिरहम) थे।
पाकिस्तानी ड्राइवर खालिद ने बताया कि काफी देर के बाद उसकी नजर पर्स पर पड़ी। पर्स खोला तो उसमें जरूरी कागज थे। इसके बाद खादिम ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिर रोज के घर वालों को सूचना दी गई। रोज और उसके परिजन आए और पर्स लिया। रोज और उसके परिजनों ने खालिद का शुक्रिया अदा किया।
- Advertisement -