-
Advertisement
ढींगूधार में तेदुएं की “दबिश”
शिमला। हिमाचल के अलग अलग हिस्सों के रिहायशी इलाकों में पिछले कुछ समय से जंगली जानवरों की चहल कदमी पढ़ गई है। राजधानी शिमला के कई इलाकों में गाहे- बगाहे जंगली जानवर खास तोर पर तेंदुआ दिखाई दे ही जाता है। इस बार संजौली उपनगर के ढींगूधार क्षेत्र में रात के अंधेरे में तेंदुआ सड़क पर चहल कदमी करता हुआ पाया गया। इतनी ही नहीं यहां पर ढींगू मंदिर के नजदीक एक भवन के लोहे के गेट के ऊपर से छलांग लगा कर पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया।
भवन के मालिक सुरेंद्र ठाकुर के अनुसार यह पहली बार है जब उनके किसी पालतू जानवर को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया हो। सुरेंद्र ठाकुर का परिवार पिछले सात दशकों से ढींगूधार इलाके में रह रहा है और वे एक पशुपालक भी है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए कदम उठाए, ताकि इलाके के लोग सुरक्षित महसूस कर सके।
