-
Advertisement
Corona in India – मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 23 हजार के पार, 718 ने गंवाई जान
Last Updated on April 24, 2020 by
नई दिल्ली। भारत में कोरोना मरीजों (Corona patients) का आंकड़ा 23 हजार के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 718 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात है कि अब तक 4749 लोग ठीक भी हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली और मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। दिल्ली की एक गली में कोरोना के 46 मामले आने से हड़कंप मच गया। वहीं, कोरोना मामले में सबसे आगे चल रहे राज्य महाराष्ट्र के मंत्री तक इस वायरस ने पहुंच बना ली। उद्धव के आवास मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ संक्रमित निकले।
महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 778 नए केस (New cases) सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के कुल 6427 मामले हो गए हैं, जबकि 283 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई की बात करें तो यहां पर 24 घंटे में 522 केस सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना के 4205 मामले हो गए हैं। यहां पर अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हॉटस्पॉट जोन की संख्या भी बढ़ा दी गई है। राजधानी में अब 92 हॉटस्पॉट हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या फिलहाल 2376 है और 50 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 804 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 128 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है।