-
Advertisement
पेंटिंग ने बना दिया करोड़पति
Last Updated on July 4, 2021 by Sintu Kumar
फ्रेंच मास्टर फ्रैगोनार्ड की खोई हुई पेंटिंग थी उनके पास ऐसे कई लोगों के साथ होता है कि उनके पास घर पर कोई कीमती चीज पड़ी होती है लेकिन वो उसके बारे में अनजान होते हैं। कुछ ऐसा ही फ्रांस (France) के इपर्ने (Epernay) में रहने वाले एक परिवार के साथ हुआ। उनको पता नहीं था कि फ्रेंच मास्टर फ्रैगोनार्ड (Fragonard) की खोई हुई पेंटिंग उनके पास है और उसकी कीमत 9 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए मे करीब 67 करोड़ थी। एपर्ने में एनचेरेस शैम्पेन नीलामी के दौरान एक नीलामीकर्ता एंटोनी पेटिट (Antoine Petit) ने बताया कि उन्हें मार्ने स्थित एक अपार्टमेंट में एक परिवार की विरासत का आकलन करने के लिए बुलाया गया था। जैसे ही वह वहां पहुंचे तो दीवार पर लटकी धूल से ढकी हुई पेंटिंग दिखी। जिसके बाद उनके होश उड़ा दिए। एंटोनी पेटिट ने पेंटिंग की जांच की और पाया कि फ्रेंच मास्टर फ्रैगनार्ड का नाम काली स्याही से पीछे की ओर लिखा हुआ है, जिसके बाद पेरिस स्थित कैबिनेट टर्क्विन के विशेषज्ञों द्वारा इसका मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों ने सत्यापित किया कि यह पेंटिंग फ्रैगोनार्ड द्वारा बनाई गई ‘ए फिलॉसॉफर रीडिंग’ थी। पेंटिंग साल 1768-1770 की है। जिस परिवार के पास पेंटिंग थी उन्होंने बताया कि इसे कई पीढ़ियों से लगभग 200 साल से संभालकर रखा जाता रहा है और हर पीढ़ी ने इसे अपने पास रखा। वर्तमान समय में जो लोग इस पेटिंग के मालिक थे उनकों कलाकार के बारे में कोई पहचान नहीं थी। ऑक्शन हाउस के अनुसार ये पेंटिंग 9.1 मिलियन डॉलर में बिकी। इतनी रकम मिलने के बाद परिवार के होश जरूर उड़ गए होंगे।