- Advertisement -
नई दिल्ली। हमारे देश में दहेज के कारण महिलाओं पर हो रह्ये अपराध की संख्या आए दिन बढ़ रही है।वहीं दूसरी तरफ हांगकांग में रहने वाले एक शख्स ने अपनी बेटी से शादी करने वाले को 1200 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी इस शख्स को अपनी बेटी के लिए लड़का नहीं मिल पा रहा है। इस लड़की के पिता ने अपनी बेटी से शादी करने वाले को पहले तो 400 करोड़ रुपए देने की बात कही थी, लेकिन सही लड़का ना मिलने के वजह से उन्होंने रेट बढ़ा दिया है।
बता दें कि हांगकांग के रहने वाले प्रॉपर्टी डेवलपर सेसिल चाओ जे सुंग की 33 वर्षीय बेटी जिसका नाम जिनि चाओ है। बता दें कि यह ऑफर इसलिए रखा गया है कि जिससे जिनि को एक अच्छा और सुयोग्य वर मिल सके। इस ऑफर को सुनने के बाद जिनि चाओ से शादी करने के लिए बहुत सारे लड़के पहुंचे लेकिन लड़की ने सभी को रिजेक्ट कर दिया।
आप सोच रहे होंगे शायद लड़कों में ही कोई खराबी होगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है दरअसल जिनि चाओ को लड़कों में नहीं बल्कि लड़कियों में रूचि है और वह लड़कियां पसंद करती है। जिनि चाओ एक लड़की से पिछले 6 सालों से संबंध में हैं और वह उस लड़की से बहुत प्यार करती है तथा शादी भी करना चाहती है। इसलिए वह किसी भी लड़के को पसंद नहीं कर पाई।
- Advertisement -