-
Advertisement
Coronavirus : दुष्यंत सिंह से मिले थे President राम नाथ कोबिंद, कराएंगे जांच
Last Updated on March 21, 2020 by
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह (BJP MP Dushyant Singh) सिंगर कनिका कपूर संग पार्टी करने के बाद राष्ट्रपति (President) से भी मिलने पहुंचे थे। कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं यह जानने के बाद दुष्यंत सिंह और उनकी मां वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje)ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं राष्ट्रपति भी कोरोना वायरस के लिए अपनी जांच करवाएंगे। उनके सारे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति के साथ ब्रेकफास्ट पर पहुंचे मंत्रियों में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा और सांसद मैरी कॉम मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें:कनिका कपूर पर दर्ज FIR में दावा : एयरपोर्ट पर ही पाई गई थी कोरोना पॉजिटिव
दुष्यंत के संपर्क में आने वाले अन्य कई अधिकारियों ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह (UP Health Minister Jayapratap Singh) ने कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए सैंपल दिया है, जिसकी रिपोर्ट आज शाम तक आएगी। बता दें, भारत में कुल 285 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है। उधर, कोरोना वायरस के लिए प्रोटोकॉल का पालन ना करने को लेकर सिंगर कनिका कपूर पर भी भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270 और 188 के तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे के अनुसार कनिका के खिलाफ खतरनाक बीमारी फैलाने की संभावना वाली हरकत करने के मुख्य आरोप में यह मामला दर्ज किया गया है। कनिका के खिलाफ लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।