- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी/फतेहपुर। मछली खाने के शौकिन लोगों की जेब पर 31 मार्च के बाद अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। 31 मार्च के बाद पौंग बांध की मछली (Fish) के दाम बढ़ जाएंगे। क्योंकि इस बार अधिकतर मत्स्य एकत्रीकरण सहकारी सभाओं में ठेके की बोलिया पहले से ज्यादा रेट गई है। बता दें कि शुक्रवार को मत्स्य एकत्रीकरण सहकारी सभा खटियाड़ के सभा हाल में बोली सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पिछले साल के मुकाबले इस बार मंहगें दामों पर मछली की बोली गई है।
बोली में 6 ठेकेदारों में रछपाल ठेकेदार ने यह बोली सर्दियों के दाम 265 प्रति किलो व गर्मियों मे 180 रुपये प्रति किलो लगाई थी। बोली अधिक रेट पर जाने से शिकारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। उन्हें भी अब अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। बता दें कि बीते वर्ष पौंग बांध की यह मछली ठेकेदार के द्वारा सर्दियों में 254 तो गर्मियों मे 165 रुपए बोली लगाई थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार बाजार में मछली के दाम 350 से 400 के बीच पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी पौंग बांध जय सिंह ने बताया की मछली के दाम बढ़ने से शिकारियों की आय में सुधार होगा व उनकी मछली के अब पहले से अच्छे दाम मिलेंगे।
- Advertisement -