-
Advertisement
Bigg Boss 13 की प्राइज मनी बढ़ी, विनर को मिलेंग एक करोड़ रुपए !
Last Updated on February 14, 2020 by Deepak
मुंबई। देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले (Grand finale) में सिर्फ एक दिन बाकी है। 15 फरवरी को 13वें सीजन का विनर मिल जाएगा। इस बार जहां शो काफी धमाकेदार रहा वहीं चैनल ने भी कई शॉक दिए हैं। पहले शो की टाइमिंग बढ़ा दी गई उसके बाद प्राइज मनी को लेकर भी ऐसी ही कुछ बातें सामने आ रही हैं। चैनल और मेकर्स की तरफ से अभी बिग बॉस 13 की प्राइज मनी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की प्राइज मनी दोगुनी हो गई है। ये राशि 50 लाख से बढ़कर 1 करोड़ हो गई है।
यह भी पढ़ें :- Love AajKal 2 में दिखेगी हिमाचल की आरुषि, ऐसे मिला रोल
पिछले ज्यादातर सीजन्स में शो की प्राइज मनी 50 लाख थी। हालांकि बिग बॉस के शुरुआती सीजन्स में विनिंग अमाउंट 1 करोड़ था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे घटा दिया। सीजन 13 की विनिंग राशि की ऑफिशियल डिटेल अपकमिंग एपिसोड में मालूम पड़ ही जाएगी। वैसे संभव है कि प्राइज मनी एक करोड़ ही हो क्योंकि इस सीजन में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और शो को बेहतरीन टीआरपी मिली है। BB13 बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल सीजन साबित हुआ है और शो ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है।
शो के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब टॉप-6 कंटेस्टेंस्ट फिनाले तक पहुंचे हैं। बीते एपिसोड में माहिरा शर्मा बेघर हो गई हैं, वहीं आरती सिंह और शहनाज गिल सुरक्षित हुए। टॉप-6 कंटेस्टेंट्स में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, आरती सिंह और शहनाज गिल शामिल हैं।