शादी की स्टेज पर दूल्हे के गले में डाली वरमाला दुल्हन ने अचानक निकाली, देखते रह गए बाराती

बिहार में शराब में टल्ली युवाओं की वापस लौटाई जा रही बारात

शादी की स्टेज पर दूल्हे के गले में डाली वरमाला दुल्हन ने अचानक निकाली, देखते रह गए बाराती

- Advertisement -

पटना। आम तौर पर बिहार (Bihar) की लड़कियों को संकोची माना जाता है, लेकिन अब लड़कियां अपने भावी जीवन को लेकर निर्णय भी लेने लगी हैं। ऐसे में लड़कियां (Girls) अब लड़के के नापसंद होने पर दरवाजे पर आई बारात भी लौटाने लगी हैं। ऐसा ही मामला मधुबनी जिले के कटैया मुसहरी गांव में देखने को मिला, जहां नेपाल (Nepal) के भराड़िया गांव से बारात आई थी। अन्य शादियों की तरह बारातियों का स्वागत भी हुआ। इसके बाद अन्य रस्म निभाने के बाद जब वरमाला का समय आया तो लड़के को शराब (Liquor) के नशे में देख दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद हो हंगामा के साथ दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बाद में हालांकि शादी (Marriage) नहीं हुई।


यह भी पढ़ें:ये कंपनी अपने कर्मियों के लिए तलाशती है लाइफ पार्टनर, शादी होते ही बढ़ती है सैलरी

बिहार के अरवल जिले में भी शराब पीना एक दूल्हे (Groom) को काफी महंगा पड़ा। यहां भी दुल्हन (Bride) बनी लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। बारात मेहदिया थाना क्षेत्र के बोध बिगहा गांव से दाउदनगर के लिए मंगलवार को गाजे बाजे के साथ निकली थी। औरंगाबाद (Aurangabad) के दाउदनगर स्थित एक मैरेज हॉल में शादी की रस्म रिवाज निभाई जा रही थी। इस दौरान वरमाला का आयोजन किया गया था। लाल सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन-दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी। इसी बीच दूल्हे के लड़खड़ाते कदम ने उसकी पोल खोल दी। इसे देख भड़की दुल्हन ने पुनः माला को दूल्हे के गर्दन से निकाल लिया और शादी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन से रचाई शादी, बिन बुलाए पहुंचे हजारों लोग

इधर, बक्सर (Baxar) से भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें शादी के ऐन वक्त जब लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। महरौरा गांव से बारात इटाढ़ी थाना क्षेत्र के डेहरिया गांव गई थी। सभी रस्म निभाए जा रहे थे, इसी बीच लड़की ने साफ तौर कह दिया कि उन्हें लड़का पसंद नहीं और वह शादी नहीं करेगी।

….आईएएनएस

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | viral news | national news | trending news | groom | Bihar news | bride | nepal | aurangabad
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है