- Advertisement -
नई दिल्ली। दुनिया में हर दिन कुछ अजीब होता रहता है कुछ ऐसे ही अजीब मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जब एक बिल्ली के मालिक का देहांत हुआ तो उसने अपनी सारी जायदाद अपनी चौपेट नामक बिल्ली के नाम कर दी। अब यह बिल्ली 1,385 करोड़ की जायदाद वाली दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बन चुकी है। बीमारी की वजह से उसके मालिक का 85 साल की उम्र में निधन हो गया।
आलीशान लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है बिल्ली
हम बात कर रहे हैं फ्रांस के मशहूर फैशन डिजायनर कार्ल लेगरफेल्ड की। लेगरफेल्ड 1983 से फ्रांस की फैशन कंपनी शनल के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। कंपनी ने मंगलवार को उनके निधन की जानकारी दी थी। कार्ल लेगरफेल्ड के निधन के बाद उनकी बिल्ली ‘चौपेट’ 1,385 करोड़ रुपए की मालकिन बनने वाली है। उन्होंने अपनी संपत्ति का उत्तराधिकारी अपनी बिल्ली को बताया था। लेगरफेल्ड की संपत्ति मिलने के बाद ‘चौपेट’ दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बन जाएगी। बता दें, ‘चौपेट’ अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती है।
इंस्टाग्राम पर भी 2.54 लाख फॉलोअर
लेगरफेल्ड ने खास उसकी देखभाल के लिए मेड रखी हुई थीं। ‘चौपेट’ सोशल मीडिया पर भी मशहूर है। इंस्टाग्राम पर उसके 2.54 लाख और ट्विटर पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। वहीं, ‘चौपेट’ के पास 21.3 करोड़ रुपए की खुद की संपत्ति भी है। उसने अपने मालिक के साथ मॉडलिंग में यह रकम कमाई थी। मौजूदा समय में ब्रिटेन की ‘ब्लैकी’ दुनिया में सबसे अमीर बिल्ली है। उसे 1988 में अपने मालिक की 65 करोड़ रुपए की जायदाद मिली थी।
- Advertisement -