-
Advertisement
फ्रांस से उड़ान भरने के बाद बिना रुके भारत पहुंचा #Rafale लड़ाकू विमानों का दूसरा जत्था
Last Updated on November 4, 2020 by
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (India Airforce) को और ताकतवर बनाने के लिए बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान (Rafale fighter jets) शाम 8 बजकर 14 मिनट पर भारत पहुंच चुका हैं। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘फ्रांस से उड़ान भरने के बाद (3) राफेल लड़ाकू विमान का दूसरा जत्था बिना रुके आज रात 8:14 बजे भारत पहुंच गया।’ इस दौरान हवा में ही विमान में तीन बार ईंधन भरा गया। फ्रांस से तीनों राफेल विमान गुजरात के जामनगर एयरबेस पर लाए गए हैं।
एयरफोर्स अंबाला में अपना पहला राफेल स्क्वाड्रन बनाने की तैयारी में जुटा
The second batch of three Rafale aircraft got airborne from Istres airbase in France and flew for over eight hours before landing at an IAF base. They covered a distance of over 3700 nautical miles with three in-flight refuellings. pic.twitter.com/gHEixnMh2B
— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 4, 2020
इससे पहले 29 जुलाई को पांच राफेल विमानों का बेड़ा अंबाला पहुंचा था। इन विमानों को 10 सितंबर को वायुसेना में शामिल किया गया था। भारत ने फ्रांस से ऐसे 36 राफेल (Rafale) लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा करीब 59000 करोड़ में किया है। इस घटनाक्रम से परिचित अधिकारियों ने बताया था कि एयरफोर्स अंबाला में अपना पहला राफेल स्क्वाड्रन बनाने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा था, ‘तीनों विमान का रास्ते में कोई ठहराव नहीं होगा। यात्रा के दौरान उन्हें फ्रांसीसी और भारतीय टैंकरों द्वारा ईंधन दिया जाएगा।’ अधिकारियों ने कहा कि तीनों के जामनगर में एक दिन के ब्रेक के बाद अंबाला पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: J&K: नगर निकाय और पंचायत चुनावों की घोषणा, पहली बार पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थी करेंगे वोट
बता दें कि फ्रांस में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट प्रशिक्षण के लिए पहले से ही सात राफेल लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक दो-स्टार अधिकारी के नेतृत्व में एक भारतीय वायु सेना की टीम पिछले महीने फ्रांस में थी, जो कि लड़ाकू विमानों के दूसरे बैच के आगमन से पहले राफेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के लिए थी। भारतीय वायुसेना को हर दो महीने में तीन से चार राफेल जेट दिए जाने की उम्मीद है।