-
Advertisement
सरहदों पर भेजी गई 5 हजार स्पेशल राखियां फौजी भाइयों के लिए बनाए थे तिरंगा रक्षा सूत्र
Last Updated on August 3, 2022 by Deepak
देश की सरहद की रक्षा करने वाले फौजी भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन के त्योहार पर मायूस न हों इसलिए अपने फौजी भाइयों के लिए हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने इस वर्ष भी अपने हाथों से बनाई गई तिरंगा कलर की राखियां बॉर्डर पर भेज दी हैं। बुधवार को एसोसिएशन ने जिला प्रशासन मंडी के माध्यम से करीब 5 हजार राखियां कारगिल, ग्लेशियर और लेह लद्दाख के लिए भेजी। हिमाचल प्रदेश डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा आशा ठाकुर ने बताया की वे 2015 से इस प्रकार राखियां अपने फौजी भाइयों के लिए सरहदों पर भेज रहीं हैं।