- Advertisement -
चंबा। भरमौर-चंबा एनएच पर सोमवार को करियां में चलती बस का टायर खुल गया। टायर खुलते ही बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की मुस्तैदी के चलते बस को नियंत्रित कर लिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे करियां बाजार में एक निजी बस का चलते हुए टायर खुल गया।
यह निजी बस चंबा से धरवाला के अपने नियमित रूट पर जा रही थी। टायर खुलते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। चालक ने बस को नियंत्रित कर लिया। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी का टायर खुलने से सवारियों से भरी बस पलट सकती थी, जिससे कई लोग घायल हो जाते। बस में 25 के करीब यात्री सवार थे। हादसे के दौरान करिया बाजार में वाहनों का जाम लग गया। करीब आधे घंटे के बाद बस चालक परिचालक ने मैकेनिक बुलाकर बस को ठीक किया। इसके बाद मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
- Advertisement -