-
Advertisement
कब्र चूमने से मिलेगा जीवनसाथी
Last Updated on June 24, 2021 by Sintu Kumar
दुनिया भर में लोग जब किसी मन्नत को पूरा करवाना चाहते हैं मंदिर में जाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी की कब्र पर जाने से मनोकामना पूरी होती हो। ऐसा होता है फ्रांस की राजधानी पेरिस में। यहां एफिल टॉवर के पास स्थित एक आम आदमी की कब्र पर भी हजारों लोग पहुंचते हैं क्योंकि उसको प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यही नहीं, कब्र में उस आदमी की आदमकद प्रतिमा लेटी हुई है। लोगों का मानना है कि इसको चूमने से ना सिर्फ जीवनसाथी की तलाश साल भर में पूरी हो जाती है, बल्कि बच्चे की चाहत रखने वाले जोड़ों की गोद भी भर जाती है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं –
पेरिस में पेरे-लशाएस नाम की एक कब्रगाह है जहां फ्रांस की मशहूर शख्सियतों जैसे ऑस्कर विल्ड, चॉपिन, जिम मॉरिसन की कब्र हैं। यहां पर हर साल 30 लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं। यहीं पर विक्टर नॉएर नाम के शख्स की भी कब्र है। यही वो कब्र है जिसकी हम बात करने वाले हैं। विक्टर एक पत्रकार था और 22 साल की उम्र में उसकी हत्या कर दी गई थी। विक्टर फ्रेंच अखबार ला-मर्सेलाइस में काम करता था और साल 1870 में उनकी नेपोलियन तृतीय के भतीजे प्रिंस पियरे बोनापार्ट ने उसकी जान ले ली थी। प्रिंस अखबार में अपने परिवार की आलोचना से बौखलाए थे और विक्टर उनके सामने अखबार का पक्ष रखने गए थे। इसी दौरान बोनापार्ट ने उनकी जान ले ली थी। विक्टर की मौत की वजह से पब्लिक भड़क गई थी जिसके बाद प्रिंस पर विक्टर की हत्या का केस चलाया गया।