-
Advertisement
शिमला पहुंची विस्टाडोम कोच
Last Updated on December 16, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे लाइन पर करीब नौ महीने के बाद विस्टाडोम कोच सेवा आज फिर से शुरू हो गई है। कोरोना के चलते इस विशेष ट्रेन की सेवा मार्च महीने में बंद कर दी थी। नए साल में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इसे फिर से चलाने का निर्णय लिया है। कालका से विस्टाडोम कोच सुबह शिमला के लिए चली और दोपहर 12 बजे के आसपास शिमला पहुंची। अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न 3 डी पारदर्शी शीशों वाली विस्टा डोम विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रहती है। शिमला कालका हेरिटेज रेल लाइन पर एक साल पहले रेलवे ने इसे शुरू किया था। 7 कोच वाली विस्टाडोम में 6 कोचेस 3 डी और एक स्पेशल कोच है। दुनिया भर से शिमला घूमने वाले आने वाले सैलानियों को शिमला कालका टॉय ट्रेन का सफर खूब पसंद आता है। ट्रेन शिमला से ट्रेन दोपहर बाद 3 बजकर 50 मिनट पर कालका के लिए रवाना होगी और 9 बजकर 15 मिनट पर कालका पहुंचेगी। आवाजाही के दौरान यह ट्रेन सिर्फ बड़ोग स्टेशन पर आठ मिनट के लिए रुकेगी।