-
Advertisement
दीवार के नीचे दबी सत्या देवी अस्पताल पहुंचने से पहले निकले प्राण
Last Updated on July 28, 2022 by Deepak
लगातार हो रही बारिश के बाद सिकरोहा पंचायत मे एक मकान की दीवार और छत गिर गई जिसमें एक महिला की दब कर मृत्यु हो गई ! नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की सिकरोहा पंचायत के गलौड गाँव में रात करीब दस बजे बलदेव कुमार का दो मंजिला स्लेटपोश मकान की दीवार व छत गिर गई, जिसमे बलदेव कुमार की पत्नी सत्या देवी दब गई ! दीवार और छत गिरने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मलबे से निकालने में सत्या देवी को करीब डेढ़ घंटे का वक़्त लगा और उसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे नागरिक अस्पताल मारकंड पहुंचाया गया लेकिन तक तक उसकी मौत हो गई थी। सत्या देवी का पति दिहाड़ी लगाता है जबकि उनके बेटे की अभी मल्टीपर्पस के लिए चयन हुआ है ! यह परिवार इतना अधिक गरीब है कि मकान गिरने के बाद अब इनके पास रहने के लिए भी कोई जगह नहीं बची है।