-
Advertisement
वकील का भेष बना कोर्ट में आया चौकीदार, जज पर बांसुरी फेंक बोला- आज जन्माष्टमी है
Last Updated on January 3, 2020 by
मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई (Mumbai) की एक कोर्ट से बड़ा ही विचित्र मामला सामने आया है। यहां एक 60 वर्षीय चौकीदार को कोर्टरूम में जज (Judge) पर धातुई बांसुरी (Metallic flute) फेंकने के बाद गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, भाई की हत्या के केस की सुनवाई के लिए समय से पहले ही चौकीदार वकील के परिधान में कोर्टरूम में दाखिल हुआ। इसके बाद वह चिल्लाकर बोला कि मैं कृष्ण हूं और आज जन्माष्टमी है। इतना कहने के बाद जज पर धातुई बांसुरी फेंक दी।
यह भी पढ़ें: जयराम का ऐलान- एमफिल, पीएचडी करने वालों की वेतन वृद्धि बहाल करने पर होगा विचार
साकीनाका के रहने वाले आरोपी ओंकारनाथ पांडेय ने पुलिस को बताया कि 2017 में उसके छोटे भाई अशोक पांडेय को उसके सहकर्मी ने बेरहमी से मार डाला था। वह भी सिक्योरिटी गार्ड था और घटना के कुछ दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उस हत्या के आरोप में रुद्रसेन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दिंडोशी सेशन कोर्ट में वह केस चल रहा था। ओंकारनाथ वारदात का मुख्य चश्मदीद गवाह था लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। उसे जब नोटिस भेजा गया तो गुरुवार को कोर्ट में वकील के भेष में आया और इस वारदात को अंजाम दिया। बांसुरी जज की बजाय स्टेनो को जाकर लगी और इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। ओंकारनाथ को तत्काल पुलिस कस्टडी में ले लिया गया।