-
Advertisement
बंदर की मौत पर रोया पूरा गांव, DJ पर रामधुन के साथ निकाली अंतिम यात्रा
Last Updated on December 18, 2020 by
राजगढ़। इंसान औऱ जानवर के बीच प्रेम के कई किस्से हम सुनते आ रहे हैं। कभी-कभी तो ऐसे किस्से सामने आते हैं, जो सबका दिल छू लेते हैं। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले में सामने आय़ा। जहां एक बंदर की मौत से पूरा गांव रोया। उसकी अंतिम यात्रा इस तरह निकाली गई मानो गांव के किसी व्यक्ति का निधन हो गया हो। गांव के घर-घर से लोगों के रोने की आवाजें आ रही थीं और डीजे (DJ) पर रामधुन के साथ बंदर की अंतिम यात्रा निकाली गई।
मामला राजगढ़ के राजपुरा का है। यहां एक बंदर की अचानक मौत हो गई। यह बंदर गांव में सबके यहां घूमता रहता था, जिससे लोगों का जुड़ाव बंदर के साथ हो गया था। उसकी मौत पर गांव के लोगों ने उसे परिवार के एक सदस्य की तरह ही विदाई दी। बंदर की हिंदू रीति रिवाज (Hindu customs) के साथ शव यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में डीजे के साथ रामधुन बजाई गई, जिसमें ‘रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति दे भगवान’ जैसे गीतों के साथ यात्रा निकाली गई। इस शव यात्रा में गांव के लगभग सभी लोग शामिल हुए। लोग बंदर की अर्थी पर फूल बरसा रहे थे।इतना ही नहीं इस यात्रा में पुरुष वर्ग के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं जो यात्रा के पीछे चल रही थीं। गांव के कुछ लोग डीजे पर थिरकते हुए चल रहे थे। राजपुरा गांव में एक बड़ा मंदिर भी है जिसमें सभी गांव के लोग एक साथ पूजन करते हैं। इस मंदिर में कई तरह के धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। आसपास के लोग बताते हैं कि यह गांव बड़ा ही धार्मिक प्रवृत्ति का है। यही कारण है कि बंदर की मौत को कहीं ना कहीं धार्मिक विधाओं से जोड़ते हुए उसकी अंतिम यात्रा में गांव के सभी लोग शामिल हुए।