-
Advertisement
शादी करने के लिए Punjab से 1,000 Km साइकिल चालकर UP पहुंचा युवक; हो गया क्वारंटाइन
Last Updated on April 17, 2020 by
लुधियाना/बलरामपुर। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते कहर को देखते हुए पूरे देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) पर रखा गया है। इस बीच पंजाब और उत्तर प्रदेश से जुड़ा एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल इस लॉकडाउन के बीच पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में रहने वाला एक युवक शादी करने के लिए लुधियाना से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) पहुंच गया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने लगभग 1 हजार किलोमीटर का यह सफर साइकिल से तय किया। हालांकि इसके बावजूद भी वह अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही पकड़ा गया और उसे क्वारंटाइन (Quarantine) सेंटर भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के क्वारंटाइन सेंटर में पहुंच चुके सोनू कुमार चौहान की शादी (married) भी नहीं हो सकी। सोनू कुमार चौहान महराजगंज जिले के पिपरा रसूलपुर गांव का रहने वाला है। वह पंजाब के लुधियाना में टाइल्स का काम करता है। सोनू कुमार की 15 अप्रैल को शादी भी तय थी। उसी के गांव से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर शादी होनी थी। सोनू अपने तीन अन्य साथियों के साथ साइकिल से ही लुधियाना से चल पड़ा। छह दिन में लगभग 850 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सोनू अपने साथियों के साथ बलरामपुर पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे और उसके साथियों को रोक लिया। पुलिस ने उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी। सोनू को उसके चार साथियों के साथ बलरामपुर में क्वारंटाइन कर लिया गया है। इस समय सोनू बलरामपुर के क्वारंटाइन सेंटर में है।