-
Advertisement
हमारे दिमाग में होती सीक्रेट सुरंगे, क्या है इनका काम, जानिए यहां
Last Updated on March 21, 2022 by sintu kumar
आपने सड़कों (Roads) और रेललाइन में सुरंगे देखी होंगी। क्या आपको पता है कि हमारे दिमाग (Brain) में भी सुरंगे होगी हैं और इनका भी अपना एक काम होता है। चूहों और इंसानों में इसकी खोज 2018 में ही हो गई थी, लेकिन इनका काम क्या होता है यह बात अब सामने आई है। इन्हें सीक्रेट टनल (Secret Tunnel) यानी गुप्त सुरंग कहा गया है। यह सुरंगें दिमाग को खोपड़ी यानी सकल से जोड़ने का काम करती हैं। इस पर बॉस्टन के मेसाच्युसेट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल ने रिसर्च की है। रिसर्च में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें:विमान उड़ाते वक्त पायलट को आ गई नींद, 46 किलोमीटर जाने के बाद खुली आंख, फिर क्या था
ऐसे काम करती है ये सुरंगे
इसे खोजने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि दिमाग में मौजूद ये सीक्रेट सुरंगें कई तरह से काम करती हैं। जैसे- शरीर में रोगों से लड़ने वाली इम्यून कोशिकाओं और बोन मैरो सेल्स (Bone Marrow Sales) के शरीर में सर्कुलेशन को आसान बनाती है। जब भी कभी दिमाग में किसी तरह की दिक्कत होती है तो इन्हीं की वजह से यहां तक वो खास तरह का रसायन पहुंचता है जो राहत पहुंचता है। दिमाग में इन गुप्त सुरंगों की खोज कैसे हुई, अब इसे समझते हैं। दिमाग में सर्कुलेट होने वाली प्रतिरोधक कोशिकाओं को न्यूट्रोफिल्स (Neutrophils) कहते हैं, लेकिन ये दिमाग में कैसे सर्कुलेट होती हैं, वैज्ञानिकों के बीच यह बड़ा सवाल रहा है। इस सवाल का जवाब जानने के लिए वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च शुरू की।
एमर्जेंसी में होती है इनका इस्तेमाल
साइंस अलर्ट (Science Alert) की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में कुछ गलत होने या आघात लगने पर यही न्यूट्रोफिल्स सबसे पहले एक्टिव होती हैं। दिमाग में ये कहां-कहां सर्कुलेट होती हैं, इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने न्यूट्रोफिल्स को फ्लोरोसेंट रंग में रंगा। इससे इनके सर्कुलेशन रूट पता चला। रिपोर्ट में सामने आया कि ये कोशिकाएं दिमाग के एक खास रूट से होकर निकलती हैं। इंसानों (Humans) में सीक्रेट सुरंगों के काम को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने मरीज में दर्द, सूजन, ब्रेन स्ट्रोक और मेनिनजाइटिस की स्थिति पैदा की। ऐसी स्थिति में यह देखा गया कि न्यूट्रोफिल्स हर बार हर स्थिति में इन सीक्रेट सुरंगों से होते हुए शरीर में सर्कुलेट होती हैं।