-
Advertisement
हिमाचल में 2 घंटे में 8 बार हिली धरती
Last Updated on March 27, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। कोरोना इमरजेंसी के बीच हिमाचल में चार बजे से लेकर 6 बजे तक आठ बार भूकंप आया है। 8 बार भूकंप के झटके कांगड़ा और चंबा जिला में महसूस किए गए हैं। जानकारी देते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 4 और 6 बजे के बीच हिमाचल में 8 बार भूकंप आया है। इसमें 4 भूकंप में तीव्रता 3 से कम थी। 3 भूकंप की तीव्रता 3 से चार बीच और एक भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र कांगड़ा व चंबा रहा है। कल और परसों उपरी कुछ इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। 31 को मौसम खराब रहने की संभावना है।