-
Advertisement
हिमाचल में तबाही-लैंडस्लाइड से मौत बादल फटा-पुल टूटे,सडके बंद-कार दबी
Last Updated on August 8, 2022 by Deepak
हिमाचल प्रदेश में मानसून के चलते काफी नुकसान हो रहा है। जिला चंबा में बादल फटने व लैंडस्लाइड से भारी नुकसान हुआ है। उपमंडल सलूणी की कंधवारा पंचायत और पिछला डियूर के गुलेल गांव में बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां पर लोगों के घरों में पानी व मलबा घुस गया। भडोग गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया और इस मकान में सो रहे 15 साल के विजय कुमार पुत्र ब्यास देव की मौत हो गई। उधर कंधवारा में सड़क सहित पुल भी बह गया है भरमौर उपमंडल के तहत प्रंघाला नाला में निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें पुल पर आ गिरी, जिससे पुल टूट कर गिर गया है। प्रशासन अलर्ट हो गया है व लोगों की मदद के लिए फील्ड में पहुंच गया है।