-
Advertisement

दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है पाबंदी- आखिर ऐसा क्यों
Mysterious Places: अब तक आपने धरती के कई खूबसूरत नजारों को देखा होगा। लोग इन जगहों पर घूमने फिरने जाते हैं। लेकिन दुनिया में ऐसे कुछ स्थान भी हैं जहां किसी भी इंसान को जाने की अनुमति नहीं है। यहां बड़े-बड़े अक्षरों में नो एंट्री के बोर्ड लगे हुए हैं और यहां जाने पर पूरी तरह मनाही है। ऐसे नियम और कानून बनाएं गए हैं कि कोई भी इन स्थानों पर न जा सके। आइए जानते हैं इसके बारे में
एरिया 51, अमेरिका- एरिया 51 अमेरिकी वायु सेना का एक गुप्त केंद्र है, जिसे नेवादा के रेगिस्तान में स्थित किया गया है। यह जगह दुनिया के सबसे रहस्यमयी स्थानों में से एक मानी जाती है। यहां की रिसर्च और शोध के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, और यह जगह बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बारे में कई अटकले चलती हैं, लेकिन इसकी वास्तविकता कभी सामने नहीं आई।
चेरनोबिल क्षेत्र यूक्रेन- चेरनोबिल का क्षेत्र 1986 में हुई विनाशकारी परमाणु आपदा का स्थल है। इस दुर्घटना के बाद, यहां विकिरण का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था, और इसने पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव डाला।चेरनोबिल को आज एक अपवर्जन क्षेत्र घोषित किया गया है, जहां आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। यह जगह दुनिया के सबसे प्रदूषित क्षेत्रों में से एक है, और यहां जाने पर खतरा बहुत अधिक है।
उत्तर सेंटिनल द्वीप भारत-भारत के बंगाल की खाड़ी में स्थित उत्तर सेंटिनल द्वीप पर बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित है। यह द्वीप सेंटिनली जनजाति का घर है, जो बाहरी दुनिया से संपर्क करने का कड़ा विरोध करती है। यह जनजाति अपनी पारंपरिक जीवनशैली को बनाए रखते हुए बाहरी लोगों से कोई भी संपर्क नहीं चाहती। इस द्वीप को एक संरक्षित क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है, ताकि जनजाति की जीवनशैली और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
माउंट वेदर इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर, यूएस-माउंट वेदर इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर, अमेरिका के वर्जीनिया में स्थित है और यह एक गुप्त स्थान है। इसे राष्ट्रीय आपातकाल के समय अमेरिकी सरकार के लिए एक बैकअप स्थान के रूप में तैयार किया गया है।यह भूमिगत बंकरों और अत्याधुनिक संचार प्रणालियों से लैस है। यहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से मना है।क्योंकि यह देश की सुरक्षा और निरंतरता से जुड़ा हुआ है।
पंकज शर्मा