- Advertisement -
नई दिल्ली। रिलेशनशिप (Relationship) में दो लोगों के बीच झगड़े होना आम बात है ऐसे इसलिए होता है क्योंकि दो लोगों के बीच कभी चीजें समझने की सोच एक जैसी नहीं होती है यही कारण है कि दोनों में अक्सर झगड़े (Fight) होते है। कहते हैं कि किसी भी रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए उसमें थोड़ी नोंक-झोंक होना भी जरूरी है। जानें ऐसी कौन सी बातें हैं जिनके कारण हर कपल में झगड़े होना आम बात है। टीवी के चैनलों को लेकर ज्यादातर समय दोनों के विचार नहीं मिलते। ऐसे में जब दोनों एक-साथ टीवी के सामने बैठे होते हैं तो अक्सर रिमोट को लेकर उनके बीच नोंक-झोंक हो जाती है।
खाने को लेकर भी कपल्स के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती है। कई बार तो वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन खाने को लेकर लड़ाई होती है। ऐसे में खाना बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर तकरार नजर आती है।
जैसे दो लोगों का स्वभाव एक दूसरे से अलग होता है, ठीक उसी तरह उनकी फाइनेंशियल हैबिट भी एक जैसी कभी नहीं होती। अक्सर कपल्स के बीच सेविंग्स और खर्चों को लेकर बहस हो जाती है।
पति-पत्नी वर्किंग हों तो उस घर के काम को लेकर अक्सर लड़ाई होती है। एक ओर जहां पति बाहर का काम करने के बाद घर पर आराम करना चाहता है, वहीं दूसरी ओर पत्नी को घर-बाहर दोनों की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। ऐसे में पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती है।
अक्सर लोग अपने फोन में इतने बिजी होते हैं कि उन्हें अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के बारे में कुछ पता नहीं चलता। इतना ही नहीं, इसके कारण पार्टनर के साथ भी उनकी बहस हो जाती है।
- Advertisement -