-
Advertisement
राहुल गांधी ने ट्विटर अकाउंट बंद होने पर जमकर निकाली भड़ास, लोकतंत्र पर बताया खतरा
Last Updated on August 13, 2021 by Sintu Kumar
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर बड़ा आरोप लगाया है। साथ ही अपना और पार्टी के ट्विटर अकाउंट बंद होने पर जमकर भड़ास निकाली है। साथ ही ट्विटर पर देश की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। राहुल गांधी ने अपना तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के ट्विटर एकाउंट बंद होने पर वीडियो प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि उनका ट्विटर एकाउंट बंद करके राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक कंपनी राजनीति को निर्धारित कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। यह राहुल गांधी को नीचा दिखाना नहीं है। मेरे लगभग दो करोड़ फालोअर्स हैं। आप उन्हें उनका मत बनाने के अधिकार से रोक रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के हैरात प्रांत के गवर्नर ने तालिबान के सामने घुटने टेके