- Advertisement -
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट विस्तार में शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल से वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ( Anurag Thakur) ने 15 वें नंबर पर शपथ ली है। इसके अलावा नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनेवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया,रामचंदर प्रसाद सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजु, राज कुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडविया, मनसुख मांडविया, समेत कई अन्य नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी किशन रेड्डी,पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे ने शपथ ली है। इसके बाद इनके विभागों का बंटवारा होगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार (Union Cabinet expansion) आज शाम 6 बजे होना है। कैबिनेट विस्तार के मद्देनजर 10 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है जबकि मंत्रिमंडल में 33 नए चेहरों को शामिल करने का फैसला लिया गया है। ये नेता आज शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। इन नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह पीएम मोदी के कैबिनेट में भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देवू सिंह चौहान, भगवंत खुबा, कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भौमिक, सुभाष सरका, भागवत किसनराव कराड, राजकुमार राजन सिंह, विश्वेश्वर टुडू, भारती प्रवीन पवार, शांतनु सरकार, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बार्ला, एल मुरुगन, नीतीश प्रमाणिक को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है।
- Advertisement -