-
Advertisement
खून जमा देगी यहां की ठंड
Last Updated on June 25, 2021 by Sintu Kumar
दुनिया में ऐसी कई जगह हैं जहां पर हद से ज्यादा गर्मी होती है और हद से ज्यादा ठंड। अब जबकि गर्मी सबके पसीने छुड़ा रही है तो ऐसे में आपको बताते हैं दुनिया की सबसे ठंडी जगहों (Coldest Places) के बारे में। इनके बारे में सुनकर आपको कुछ तो राहत जरूर मिलेगी और कभी मौके मिले तो। जिन स्थानों के बारे में हम बात करने वाले हैं वहां पर तापमान (Temperature) -80 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है यानी इंसानों का खून तक जमा देने वाली ठंड। चलिए विस्तार से जानिए इन जगह के बारे में – वोस्टोक स्टेशन, अंटार्कटिका ये दुनिया के सबसे ठंडे शहरों में एक है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यहां तापमान -82 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस जगह का इस्तेमाल रूसी रिसर्च स्टेशन के रूप में किया जाता है। अंटार्कटिका में बरसात का मतलब है कि यहां बर्फ की चादर पर बर्फबारी होना। बर्फीली हवाएं भी एक कारण हैं, जिसकी वजह से तापमान इतना पहुंच जाता है। बैरो, अलास्का अलास्का के घनी आबादी वाले शहरों में बैरो भी आता है। ठंड में इस शहर में तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। ये शहर आलस्का के उत्तर में स्थित है, यहां पर्यटक हर साल ठंड में एक बार चक्कर लगाने जरूर आते हैं। बर्फ से ढके इस शहर का नजारा देखने लायक होता है। ग्रीनलैंड ग्रीनलैंड का इस्तेमाल ब्रिटिश रिसर्च स्टेशन के लिए किया जाता है। दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में गिना जाने वाला नॉर्थ आइस में तापमान -66 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। ये घनी आबादी वाली जगह ग्रीनलैंड के बर्फीली द्रव्यमान के बीचों-बीच स्थित है। यहां ज्यादातर तापमान बहुत ठंडा रहता है।