- Advertisement -
मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं।हालांकि शादी की डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन जोधपुर में वेन्यु फाइनल है। शादी में शरीक होने के लिए निक जोनस के भाई जो जोनस भारत आ चुके हैं और साथ में उनकी पार्टनर सोफी टर्नर भी आई हुई हैं। प्रियंका और निक को पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। डिनर पार्टी के बाद निक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो पर उन्होंने लिखा- ‘मुंबई नाइट्स’।
कपल की डिनर पार्टी में आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा भी साथ नजर आए। खबर है कि कपल जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर सकते हैं। दोनों हेलिकॉप्टर से वेडिंग प्लेस तक पहुंचेंगे।मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेस ने इस खबर की पुष्टि की है। सूत्रों का यह भी कहना है 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया गया है। ये 29 नवंबर को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मेद पैलेस लैंड करेगा फिर 3 दिसंबर को इसकी वापसी होगी।
- Advertisement -