-
Advertisement
Yes Bank के यह ग्राहक निकलवा पाएंगे 50 हजार से ज्यादा, जानें क्या है शर्तें
Last Updated on March 6, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) पर रिजर्व बैंक (RBI) के जरिए प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अगले 1 महीने तक कोई भी ग्राहक 50 हजार रुपए से ज्यादा की निकासी नहीं कर पाएगा। इसकी जानकारी आरबीआई (RBI) ने एक नोटिफिकेशन के जरिए दी है लेकिन नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि कुछ परिस्थितियों में ग्राहक 50 हजार रुपए से ज्यादा की राशि निकलवा सकते हैं। बता दें, आरबीआई ने यस बैंक पर ये फैसला बैंक की वित्तीय स्थित को देखते हुए लिया है। लेकिन कुछ शर्तें रखी गई हैं जिनके तहत ग्राहक 50 हजार से ज्यादा की राशि निकलवा सकते हैं
- अगर खाताधारक या वास्तविक रूप से उस पर आश्रित किसी व्यक्ति के लिए मेडिकल खर्च करना हो।
- जमाकर्ता या वास्तविक रूप से उस पर आश्रित किसी व्यक्ति के भारत या भारत के बाहर एजुकेशन पर खर्च करना हो।
- जमाकर्ता या उसके बच्चे या वास्तविक रूप से उस पर आश्रित किसी अन्य व्यक्ति की शादी या अन्य समारोह के उपलक्ष्य में 50 हजार रुपए से ज्यादा निकलवाए जा सकते हैं।
यस बैंक (Yes bank) भी कभी निवेश करने वालों का पसंदीदा शेयर हुआ करता था। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को उसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद आज शुक्रवार को इसके शेयर में जोरदार गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को सेंसेक्स 1450 अंक टूट कर 37,084.57 अंक के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ 429.65 अंक लुढ़क कर 10839.65 अंक पर खुला।