-
Advertisement
पहाड़ी पर लटका ये Couple, ऐसी खतरनाक फोटो देखकर किसी को भी लगेगा डर
Last Updated on February 4, 2021 by
सोशल मीडिया पर कुछ भी कभी भी वायरल हो जाता है। हालांकि कुछ भी वायरल (Viral) करने के लिए लोगों को काफी मेहनत भी करनी पड़ती है। कुछ हटकर करना पड़ता है जिससे लोग पीछे नहीं हटते। अजीबोगरीब हरकतें और काम कर लोग फेमस हो भी जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कपल की फोटो काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीर देखकर कोई भी पहली नजर में हैरान रह जाएगा।
यह भी पढ़ें: Smoking ने इस शख्स का किया ऐसा हाल, खबर पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश
Whats stopping you from doing this? pic.twitter.com/XwSBJScSrU
— Shreela Roy (@sredits) February 2, 2021
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर तुर्की के गुलेक महल में क्लिक की गई है। इस तस्वीर में एक लड़का चट्टान से काफी अजीबोगरीब तरीके से लटका हुआ है, जबकि लड़की चट्टान पर खड़ी है। फोटो दिखने में बेहद खतरनाक लग रहा है। फोटो को देखकर काफी लोग कन्फ्यूज भी हैं कि आखिर इस तस्वीर की सच्चाई क्या है क्योंकि, जिस तरह से एक कपल ने फोटोशूट करवाया है, वह बेहद ही खतरनाक है। वहीं कुछठ लोग उस तस्वीर पर सवाल भी उठा रहे हैं।
Me to dhakka hi mar du 👻
— Apocalypse (@Mizzling_Gaze) February 2, 2021
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को @sredits नामक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपको ऐसा करने से कोई रोक रहा है?’ इस तस्वीर को देखने के बाद लोग काफी हैरान भी हैं और जमकर मजे भी ले रहे हैं।
All about the angle 😄 Reality check! pic.twitter.com/Uu27GEdcKX
— Nishal Pradhan (@pradhan_nishal) February 2, 2021
कुछ यूजर्स इस तस्वीर को लेकर फोटोग्राफर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे फोटशॉप्ड बता रहे हैं, लेकिन सच्चाई किसी को समझ नहीं आ रही है। वहीं, कुछ का कहना है कि इस तरह तस्वीर खींचवाने के चक्कर में कोई घटना भी घट सकती थी। देखिए लोगों के मजेदार रिएक्शन …
Nothing to worry .. this is the place to shoot .. neeche khai nhi hai .. neeche mast jjagah jis wajah se darr nhi lgta ..
— GauRav (@DSP3105) February 2, 2021