-
Advertisement
मोदी, योगी, अखिलेश…जानिए अमर सिंह को किसने कैसे किया याद
Last Updated on August 1, 2020 by Deepak
लखनऊ। समाजवादी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) का शनिवार को 64 वर्ष की उम्र में सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। पिछले 6 महीने से सिंह का इलाज चल रहा था। सिंह को 2013 में दुबई में किडनी फेलियर हुआ था लेकिन ठीक होने के बाद वह 2016 में राजनीतिक जीवन में वापस आ गए थे। अमर सिंह के निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर फिल्म जगत से लेकर राजनीति जगत तक के लोग अपने-अपने शब्दों में शोक व्यक्त कर रहे हैं। तो आइये इसी कड़ी में नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शोक संदेशों की ओर:
पीएम मोदी
Amar Singh Ji was an energetic public figure. In the last few decades, he witnessed some of the major political developments from close quarters. He was known for his friendships across many spheres of life. Saddened by his demise. Condolences to his friends & family. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2020
अमर सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है, ‘अमर सिंह जी एक ऊर्जावान व्यक्ति थे, पिछले कई दशकों से उन्होंने करीब से कुछ प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों को देखा।’ उन्होंने कहा, ‘वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे।’
अखिलेश यादव
श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि. pic.twitter.com/YwNmeLk1Bk
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 1, 2020
अमर सिंह के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, ‘श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।’
प्रियंका गांधी वाड्रा
ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 1, 2020
अमर सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा, ‘ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें, उनके परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं।’
योगी आदित्यनाथ
अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन दुःखद है।
उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 1, 2020
अमर सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लिखा कि अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद अमर सिंह जी का निधन दुःखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
राजनाथ सिंह
वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।
स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 1, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद अमर सिंह जी का निधन दुःखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
कांग्रेस-गुलाम नबी आजाद
Leader of Opposition, Rajya Sabha Shri @ghulamnazad condoles Shri Amar Singh’s demise pic.twitter.com/rnAbPaDGyP
— INC Sandesh (@INCSandesh) August 1, 2020
कांग्रेस (Congress) पार्टी की ओर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने बयान जारी करके कहा, ‘मैं राज्यसभा में हमारी साथी सांसद अमर सिंह के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं। वह पूरे जीवन भर योद्धा रहे और अस्पताल में वह अपनी आखिरी सांस तक लड़े।’ आजाद ने उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वशक्तिमान उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।