-
Advertisement
‘खतरों के खिलाड़ी’ समेत ये TV Show 2020 में मचाएंगे धमाल, जानें
Last Updated on January 3, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। अगर आप भी टीवी (TV) देखने के शौक़ीन हैं तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल स्क्रीन पर आपको कौन-कौन से शो एंटरटेन करने आ रहे हैं। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी बिग बॉस (Big Boss) के खत्म होने के बाद ही देखने को मिलता है ऐसे में दर्शकों को जल्द ही यह शो देखने में मिलेगा। जानें इस साल आप और कौन से शो देख पाएंगे।
यह भी पढ़ें :- 45 वर्षीय महिला ने किया अनुराधा पौडवाल की बेटी होने का दावा, ठोंका 50 करोड़ का केस
सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स : पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स का नया सीजन इस साल आने वाला है। जल्द ही इस सीजन के लिए ऑडिशन शुरू होंगे।
इंडियाज बेस्ट डांसर : एक बार फिर इंडियाज बेस्ट डांसर आपके घरों में धमाल मचाने के लिए आ रहा है। शो को गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस जज करते नजर आएंगे।
एक दूजे के वास्ते 2 : नमिक पॉल और दिव्या दत्ता के शो एक दूजे के वास्ते का दूसरा सीजन आ रहा है। इस शो का बैकड्रॉप आर्मी पर है।