-
Advertisement
इन 3 वैज्ञानिकों को मिला फिजिक्स का नोबेल प्राइज, ये थी इनकी रिसर्च
Last Updated on October 4, 2022 by sintu kumar
नोबेल प्राइज वीक 2022 का आज दूसरा दिन है। आज फिजिक्स का नोबेल (Nobel) तीन वैज्ञानिकों दिया गया है, इनमें एलेन आस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉसर और एंटन जेलिंगर। इन तीनों वैज्ञानिकों को पुरस्कार क्वांटम इन्फॉर्मेशन साइंस और फोटोन्स पर रिसर्च के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें- अमित शाह की गरजना-आज की रैली अनुच्छेद 370 का समर्थन करने वालों को करारा जवाब
बता दें कि नोबेल प्राइज वीक (Nobel Prize Week) 10 अक्टूबर तक चलेगा। इन सात दिनों में कुल 6 प्राइज अनाउंस किए जाएंगे। बीते कल मेडिसिन का नोबेल स्वीडन के सावन्ते पाबो को दिए जाने का ऐलान किया गया था। 10 अक्टूबर को इकोनॉमिक्स कैटेगरी का प्राइज अनाउंस किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस हफ्ते सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान होगा और इन्हें प्राइज दिसंबर में दिए जाएंगे।
BREAKING NEWS:
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2022 #NobelPrize in Physics to Alain Aspect, John F. Clauser and Anton Zeilinger. pic.twitter.com/RI4CJv6JhZ— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 4, 2022
नोबेल कमेटी के अनुसार, फिजिक्स (Physics) का नोबेल तीनों वैज्ञानिकों ने entangled quantum states पर रिसर्च किया। एलेन आस्पेक्ट पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, जो कि फ्रांस से ताल्लुक रखते हैं। जॉन एफ क्लॉसर अमेरिकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं और एंटन जेलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं।
इस बारे में थी रिसर्च
जानकारी के अनुसार, तीनों वैज्ञानिकों ने entangled quantum states पर रिसर्च किया, जिसमें दो पार्टिकल्स एक तरह का व्यवहार करते हैं। यानी अगर इन दोनों पार्टिकल्स को अलग-अलग भी कर दिया जाए तो उनका व्यवहार नहीं बदलता है। इनकी इस रिसर्च का फायदा नई टेक्नोलॉजी और फिजिक्स की क्वॉन्टम इनफार्मेशन थ्योरी को एक्सटेंड करने के लिए किया जा सकेगा। इतना ही नहीं ये रिसर्च कई गंभीर बीमारियों के इलाज में नया रास्ता खोल सकती है।