-
Advertisement
Hair Loss की परेशानी से बचाएंगे ये योग, साथ ही होते हैं ये फायदे भी..
Last Updated on March 4, 2020 by
नई दिल्ली। आज के इस भाग दौड़ वाले लाइफस्टाइल (Lifestyle) में बालों का झड़ना आम बात है। महिलाएं ख़ास कर इस परेशानी से जूझती हैं। अगर आप भी झड़ते वालों से परेशान है और कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर के तक चुकी हैं तो ये खबर आपके काम की है। क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप योग की सहायता से अपने बालों के झड़ने की परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं। इसके अलावा आपको इन योग को करने से और भी कई तरह के फायदे मिलेंगे।
उत्तानपादासन : इस योग (Yoga) को करने से शरीर की थकान को दूर हो जाती है। नियमित तौर पर योग का ये आसन करने से टूटते हुए बालों से झुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द में भी ये योग राहत दिलाता है।
अधो मुखा स्वासन : अधो मुखा स्वासन नियमित तौर पर करने से शरीर में ब्लड का फ्लो सही रहता है। जिन लोगों को अधिकतर सर्दी, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं होती हैं उन्हें भी अधो मुखा स्वासन करने से छुटकारा मिल सकता है।
वज्रासन : वज्रासन को खाना खाने के बाद भी किया जा सकता है। रोजाना 15 मिनट इस योगासन को करने से बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ये योग उनके लिए भी फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं।
अपानासन : इस आसन को रोजाना करने से शरीर के जहरीले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर शुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही बालों से संबंधित हर समस्या से छुटकारा मिल सकता है।