-
Advertisement
Video viral : चलती ट्रेन से छीना महिला का पर्स, दरवाजे पर थी खड़ी
Last Updated on January 14, 2020 by
नई दिल्ली। ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी महिला का पर्स चुराने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन से किस तरह चोर पर्स चुराकर भाग जाता है। वीडियो कहां है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं फरीदाबाद और दिल्ली में अक्सर होती रहती हैं।
बता दें कि यह वीडियो ट्विटर से आई है। एक महिला ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी है। क्योंकि उसका स्टेशन आने वाला होता है और उसने उतरना होता है। जैसे ही ट्रेन की गति थोड़ी धीमी होती है, एक चोर दौड़ कर चलती ट्रैन में चढ़ता है और महिला का पर्स उससे छीनकर भाग जाता है।
Train me Raat ko station aane se pahle utarne ke liye darwaaza khula na rakhe pic.twitter.com/Ev6btjvGYN
— @Akashtv1Soni (@Akashtv1Soni) January 13, 2020
यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। वहीं, अगर पीछे खड़े लोगों ने महिला को पकड़ा नहीं होता तो शायद बड़ी घटना भी हो सकती थी। मामले में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कोई इसे शर्मनाक बता रहा है तो कोई प्रशासन की लापरवाही।