-
Advertisement
Una में फौजी के घर में चोरी, गहने और नगदी ले उड़े चोर
Last Updated on August 8, 2020 by Deepak
ऊना। शहर के वार्ड नंबर चार में चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर सोने के आभूषण, नगदी सहित जरूरी कागजात पर हाथ साफ किए हैं। मामले को लेकर महिला ने पुलिस (Police) के पास शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ऊना (Una) शहर के वार्ड नंबर चार निवासी अरूचिका करीब सात दिन पहले अपने मायके टाहलीवाल गई हुई थी। जबकि पति सेना (Army) का जवान है, जोकि ड्यूटी पर हैं। ऐसे में घर पर कोई भी नहीं था। शनिवार शाम अरूचिका वापिस घर आई, तो पाया कि सामान सामान बिखरा पड़ा है। अल्मारी भी खुली पड़ी है। अरूचिका ने पाया कि घर से रखे सोने के गहने, नगदी व कुछ जरूरी कागजात गायब हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला ने शिकायत पार्षद शिव कुमार को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि अज्ञात शातिर खिड़की की जाली काटकर घर के अंदर घुसे थे और वारदात को अंजाम दिया।उधर, पार्षद शिव कुमार ने बताया कि घर से चोरों ने गहने व नगदी चुराई है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।