- Advertisement -
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो (Video) जमकर वायरल (Viral) हो रहा है। जिसमें एक कैदी (Prisoner) अपने दुबले पतले शरीर (Thin body) का फायदा उठाकर जेल से फरार हो जाता है। इस दुबले-पतले मरियल चोर को पुलिस ने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में डाला था। जहां से वह अपने उसी दुबले-पतले शरीर का फायदा उठाते हुए जेल की सलाखों के बीच से हवा हो गया। इस घटना की वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान रह जा रहा है।
इस वीडियो की पड़ताल करने पर इसका पता चला है कि चोर का नाम जॉर्ज मंटिला उर्फ कोको है। बोलिविया की राजधानी में एक घर में चोरी के लिए वह घुसा था। सीसीटीवी वीडियो में दिखाई देने के बाद कोको को ला पाज में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे “विला फातिमा के चोर” के रूप में भी जाना जाता है। यह नाम उसे इसलिए मिला है क्योंकि वह इसी इलाके में आमतौर पर चोरी करता था। उस पर चोरी का आरोप लगाया गया और उसे स्थानीय जेल में बंद कर दिया गया। हालांकि, कोको ने वहां ज्यादा समय नहीं बिताया और जब गार्ड उसे नहीं देख रहे थे, तो वह पतली सलाखों के बीच से निकल कर भाग गया।
- Advertisement -