-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/06/lukshmi-mata.jpg)
बेहद खास का है आज का दिन, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
आज ज्येष्ठ पूर्णिमा यानी वट पूर्णिमा है। आज के दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) पर कुछ विशेष संयोग भी बन रहे हैं। जिस कारण इस ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। आज के दिन बड़ा मंगल भी है और शुभ नाम का खास योग भी बन रहा है।
यह भी पढ़ें- इस मंदिर में ‘महाशिव’ का जलाभिषेक कर गायब हो जाती है जलधारा
बता दें कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन यानी आज के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। आज के दिन किए गए खास उपाय बहुत जल्दी असर दिखाते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाने से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद खीर का भोग लगाएं। इसके साथ ही पांच कन्याओं को भोजन या खीर कराएं। साथ ही आज के दिन सफेद चीजों यानी दूध, शक्कर, सफेद कपड़ों आदि का दान करें।
इसके अलावा आज रात को माता लक्ष्मी के सामने लाल रंग के कपड़े पर 11 कौड़ियां रखें और फिर इन सभी पर हल्दी का टीका लगाएं। इसके बाद रात भर इन कौड़ियों को ऐसे ही रख कर रखें। फिर कल यानी 15 जून को इन कौड़ियों को तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और आय भी तेजी से बढ़ती है।
आज के दिन लक्ष्मी स्तोत्र और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करने से घर और कामकाज में हमेशा बरकत बनी रहती है। वहीं, अगर कोई पैसों की तंगी के चलते कर्जदार हो गया है तो वो आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करके कर्ज से निजात पा सकते हैं। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आज के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे दीपक भी जलाएं।