- Advertisement -
नई दिल्ली।दिल्ली में बने सिग्नेचर ब्रिज पर लगातार दो दिन में तीसरी मौत हुई है। शनिवार सुबह 8 बजे हुए इस हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। इससे पहले भी शुक्रवार को इसी जगह एक दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में बाइक के डिवाइडर से टकराकर नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी।
सुबह हुए हादसे में मृतक की पहचान शंकर मिश्रा (24) हुई है। मृतक के पीछे बैठे शख्श ने बताया कि शंकर ने हेलमेट पहना हुआ था। हेलमेट पहनने बावजूद उनकी मौत हो गई। मृतक सेल्समेन का काम करता था।
शुक्रवार को हुए हादसे में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया दोनों युवक तेजी से जा रहे थे। वहीं डिवाइडर के पास स्ट्रीट लाइट का एक वायर निकला हुआ था। इस वायर में फंसने से बाइक अनियंत्रित हो गई थी, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान डॉ. सत्य विजय शंकरन और चंद्रशेखर के रूप में हुई थी। दोनों हिंदू राव मेडिकल कॉलेज के छात्र थे।
- Advertisement -