Home » विशेष » 14 साल का यह लड़का देता है अंडे, जानें पूरा मामला
14 साल का यह लड़का देता है अंडे, जानें पूरा मामला
Update: Wednesday, October 17, 2018 @ 1:40 PM
नई दिल्ली। आपने हमेशा पशु पक्षियों को ही अंडे देते सुना और देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को अंडे देते सुना है। दरअसल हाल ही में सामने आए ताजा मामले में इंडोनेशिया में रहने वाला 14 साल का एक लड़का पिछले 2 साल से अंडे दे रहा है। बताया गया कि अब तक यह लड़का 20 अंडे दे चुका है। इस बात से डॉक्टर भी हैरान हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया के दक्षिण में स्थित सुलावेसी राज्य के गोवा नामक इलाके में रहने वाला 14 वर्षीय लड़का अकमल अंडे देता है। डॉक्टरों ने जब इस लड़के को अंडे देते देखा तो वह खुद हैरान हो गए। जब लड़के के घर वालों ने उसका एक्सरे करवाया तो उसमें अंडा साफ़ नजर आ रहा था। इन अंडों का परिक्षण करने पर पता चला कि यह अंडे मुर्गी के हैं।
डॉक्टरों ने तो यहां तक कह दिया की इन अंडों को जानबूझकर इस लड़के के अंदर डाला गया है। बताया गया कि जब पहली बार अकमल ने अंडा दिया था तो वह अंदर से पीले रंग का था और जब दूसरी बार दिया था तो वह अंदर से पूरा सफ़ेद था। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि एक लड़का अंडे कैसे दे सकता है।